महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

0
IMG-20260731-WA1061

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का एक सशक्त माध्यम बन रही है। मासिक सहायता राशि के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं न केवल अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही हैं, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।

सक्ती जिले की गनेशी साहू योजना की 29वीं किस्त प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। वे इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य, पोषण एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक भार कम हुआ है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

जांजगीर-चांपा की सरिता साहू ने योजना की सहायता राशि से बचत कर सिलाई कार्य प्रारंभ किया। वर्तमान में वे कपड़े सिलकर परिवार की आय में वृद्धि कर रही हैं तथा अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

NTPC World Environment Day

योजना के माध्यम से महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा एवं छोटे व्यवसायों में निवेश कर रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में निरंतर सुदृढ़ता आ रही है।

अब तक योजना के अंतर्गत 29 किश्तों में 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जा चुके हैं। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!