खरीफ फसल के लिए किसानों को आसानी से मिली खाद
किसान राजकुमार कोशले को खेती-किसानी में हुई आसानी
रायपुर । खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यक कृषि आदानों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक परिणाम अब किसानों को सीधे मिल रहा है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम बिरगांव के किसान राजकुमार कोशले ने बताया कि उन्हें खरीफ फसल के लिए आवश्यक मात्रा में खाद आसानी से उपलब्ध हो गई। खाद प्राप्त करने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

किसान श्री कोशले ने बताया कि समय पर खाद मिलने से खेती-किसानी के कार्य निर्धारित समय पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण की गई व्यवस्था से उन्हें काफी सहूलियत मिली है। उन्होंने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर कृषि आदान उपलब्ध होने से खेतों में फसल संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिल रही है। खाद के लिए परेशानी नहीं होने से किसानों में संतोष है और खरीफ सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं।

गौरतलब है कि जिलाधीश ने जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने तथा वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
