मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजन के लिए भरोसेमंद सहारा

0
IMG-20260804-WA0842

एक फोन, एक शिकायत और मिल गया राशन कार्ड
श्रीमती गायत्री यादव की 10 महीने पुरानी समस्या का हुआ समाधान

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम भेण्डरी निवासी श्रीमती गायत्री यादव को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जब राशन कार्ड के लिए लगभग 10 महीने से लंबित उनका आवेदन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद शीघ्र ही निराकृत कर दिया गया।

श्रीमती गायत्री यादव ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और कई शासकीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय तक आवेदन लंबित रहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

NTPC World Environment Day

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की तथा उनका राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अब वे नियमित रूप से सस्ती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगी।

राशन कार्ड मिलने पर श्रीमती गायत्री यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, पानी, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!