9 अगस्त से सजेगी “छत्तीसगढ़ की अद्भुत एवं विविध जनजातीय संस्कृति” पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी

0
image_search_1786025777233

रायपुर के नालंदा परिसर के पास जी.ई. रोड स्थित कला केंद्र परिसर में होगी आयोजित

रायपुर । विश्व आदिवासी दिवस (ट्राइबल डे) के अवसर पर आगामी 09 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक रायपुर में एक विशेष तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। “छत्तीसगढ़ की अद्भुत एवं विविध जनजातीय संस्कृति” विषय पर आधारित यह प्रदर्शनी नालंदा परिसर के पास जी.ई. रोड स्थित कला केंद्र परिसर में आयोजित होगी, जिसका समय प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ जन विकास एवं सशक्तिकरण सहयोग संस्था, क्लाउड, संस्कृति विभाग तथा सहयोगी संस्थाओं — ग्रेसियस ग्रुप ऑफ नर्सिंग कॉलेज एवं कला केंद्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ 09 अगस्त को ट्राइबल डे के अवसर पर होगा। इस दौरान

डॉ. संजय कन्नौजे (आई.ए.एस.) – संचालक, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, श्री प्रभात मिश्रा – अध्यक्ष, राजभाषा आयोग,
श्री उमेश मिश्रा – उप संचालक, संस्कृति विभाग, डॉ. अभिलाषा बेहर – सचिव, राजभाषा आयोग, डॉ. आशुतोष शुक्ला – डायरेक्टर, ग्रेसियस ग्रुप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

NTPC World Environment Day

दुर्लभ छायाचित्रों से दिखेगी जनजातीय जीवन की झलक इस फोटो प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों, लोककलाओं, पारंपरिक वेशभूषा, उत्सवों और जीवनशैली को आमजनों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों तक पहुँचाना है। प्रदर्शनी में दुर्लभ एवं आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से जनजातियों की विशिष्ट पहचान तथा प्रकृति के साथ उनके अनूठे व गहरे संबंध को प्रदर्शित किया जाएगा।

सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल आयोजकों के अनुसार यह आयोजन राज्य की बहुरंगी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और इसे भावी पीढ़ी तक हस्तांतरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजक संस्थाओं ने सभी कला एवं संस्कृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, कलाकारों और फोटोग्राफी के शौकीनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर छत्तीसगढ़ की इस गौरवशाली जनजातीय विरासत का अवलोकन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!