खबर का असर : मंडी की विवादित नीलामी पर लगी रोक आवेदन और एफडीआर में तकनीकी खामियां मिलने पर संयुक्त संचालक ने रोकी प्रक्रिया, नए निर्देशों के बाद होगी दोबारा नीलामी

0
Screenshot_20260806_195852

मुंगेली। अपना छत्तीसगढ़ डॉट कॉम द्वारा आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली की दुकानों की नीलामी में पारदर्शिता पर उठे सवालों को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आवेदन पत्रों और एफडीआर में तकनीकी खामियां पाए जाने पर संयुक्त संचालक स्तर से पूरी नीलामी प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही नीलामी दोबारा कराई जाएगी।

गौरतलब है कि नीलामी के दौरान दो दुकानों की बोली शांतिपूर्वक पूरी हो गई थी, लेकिन तीसरी दुकान की नीलामी के समय विवाद खड़ा हो गया। एक ऐसा आवेदक, जो पहले ही एक दुकान की सफल बोली लगा चुका था, दूसरी दुकान के लिए भी बोली लगाने पहुंच गया। अधिकारियों ने उसे रोक दिया, जिसके बाद मौजूद आवेदकों और व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब नियम के अनुसार एक व्यक्ति को केवल एक ही दुकान आवंटित की जानी है, तो उससे एक से अधिक दुकानों के लिए आवेदन और एफडीआर क्यों स्वीकार किए गए।

NTPC World Environment Day

मौके पर विवाद बढ़ने के बाद मंडी प्रबंधन ने तीसरी दुकान की नीलामी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। इसके बाद पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे। अपना छत्तीसगढ़ डॉट कॉम ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

मंडी सचिव सत्यम लहरे ने बताया कि आवेदन पत्रों और एफडीआर से संबंधित कुछ तकनीकी कमियां सामने आने के कारण यह निर्णय लिया गया है। संयुक्त संचालक स्तर से मामले के पुनः परीक्षण (री-केस) के लिए नीलामी प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही दुकानों की नीलामी दोबारा कराई जाएगी।

अब आवेदकों और व्यापारियों की नजर विभाग के अगले आदेश पर है। लोगों का कहना है कि आगे की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!