व्हाट्सएप हैक कर रुपए मांगने की कोशिश, शीलू साहू ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
हैक किए गए नंबर से भेजे जा रहे पैसे मांगने के संदेश, कई व्हाट्सएप ग्रुपों से भी किया जा रहा रिमूव
मुंगेली/रायपुर । सोशल मीडिया पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में शीलू साहू के व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि हैकर्स उनके व्हाट्सएप नंबर +91 88153 68003 का दुरुपयोग कर परिचितों एवं विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में जुड़े लोगों से रुपए मांगने के संदेश भेज रहे हैं। साथ ही प्रदेश स्तर के कई व्हाट्सएप ग्रुपों से सदस्यों को हटाए जाने की भी जानकारी मिली है।

शीलू साहू ने लोगों से अपील की है कि उनके हैक किए गए व्हाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदेश, लिंक अथवा पैसे मांगने के अनुरोध पर बिल्कुल भरोसा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से यदि किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या ऑनलाइन भुगतान की मांग की जाती है, तो उसे फर्जी समझें और किसी भी स्थिति में राशि ट्रांसफर न करें।

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों हैकर्स व्हाट्सएप अकाउंट अपने कब्जे में लेकर परिचितों से पैसे मांगने, फर्जी लिंक भेजने और समूहों का दुरुपयोग करने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामलों में किसी भी आर्थिक लेनदेन से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर जानकारी की पुष्टि करना आवश्यक है।
शीलू साहू ने अपने सभी परिचितों, सामाजिक संगठनों और व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों से विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साझा करने की अपील की है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
