विद्यार्थियों को मिला नि:शुल्क टाई-बेल्ट, चेहरे पर दिखी खुशी

0
IMG-20260806-WA0760

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में एसएमसी की पहल, अनुशासन और नियमित अध्ययन का दिया संदेश

ध्रुवाकारी (मस्तूरी)। शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क टाई एवं बेल्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष वंदना शर्मा एवं उपाध्यक्ष धीरजा महिलांगे ने विद्यार्थियों को टाई-बेल्ट वितरित किए। नई टाई और बेल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा विद्यालय परिसर उत्साहपूर्ण माहौल से भर गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल शैक्षिक समन्वयक राहुल देव भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय की पाबंदी तथा विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और विद्यालय में अनुशासित वातावरण से ही बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने का भी आह्वान किया।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर शिक्षक दिलीप भूषण कुर्रे, गुल आफ़रीन फारुकी, सरस्वती भारद्वाज, गोड़ाडीह विद्यालय के प्रधान पाठक रंजीत बंजारे तथा पप्पू पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश भारती ने किया।

कार्यक्रम के अंत में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी के प्रधान पाठक महेतरु मधुकर ने सभी अतिथियों, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष वंदना शर्मा, उपाध्यक्ष धीरजा महिलांगे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी एवं उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ता है और शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!