विश्व आदिवासी दिवस पर उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं

0
Screenshot_20260809_110512

आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को किया नमन

मुंगेली। जिला पंचायत मुंगेली की पूर्व सभापति उर्मिला रमेश यादव ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक योगदान को नमन करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। उनकी समृद्ध लोक परंपराएं, कला, संस्कृति, भाषा और जीवनशैली भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता की महत्वपूर्ण पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के लिए संकल्प लेने का दिन भी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और आदिवासी समुदाय की संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

NTPC World Environment Day

पूर्व सभापति ने आदिवासी समाज के महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और विश्व आदिवासी दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!