संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों के दायित्वों की घोषणा की है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह (उदय) को जिला सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जारी नियुक्ति के अनुसार बेलतरा विधानसभा से अनमोल कुमार झा को जिला संयोजक बनाया गया है।

वहीं मस्तूरी विधानसभा से शमशेर सिंह (उदय) तथा कोटा विधानसभा से संजय सोनी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उदय सिंह के समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से जिले में मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी ढंग से मीडिया तथा आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और मजबूत करने में योगदान देंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
