भाजपा मंडल मल्हार युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का सफल आयोजन

0
IMG-20260814-WA1783

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मल्हार । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल मल्हार द्वारा युवा मोर्चा के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। भारी वर्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड मल्हार से हुआ। रैली बैटरी, जैतपुर, बुढीखार, नेवारी, बिनौरी एवं धूर्वकारी होते हुए लगभग 13 किलोमीटर की यात्रा तय कर पचपेड़ी में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं तिरंगे के सम्मान में लगाए गए नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। लगातार हो रही बारिश भी कार्यकर्ताओं के जोश और संकल्प को डिगा नहीं सकी।

NTPC World Environment Day

मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम को मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ सफल बनाया है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील (राजा)चौबे जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर युवा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा देवेंद्र जैसवाल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हेमंत नवरंगे महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती बाई यादव जिला युवा मोर्चा सदस्य पूरन सिंह ठाकुर युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव रितेश साहू भूषण मधुकर दिलीप पांडे रंजीत सोनवानी प्रमोद थवाइत बालमुकुंद वैष्णव राजकुमार मधुकर राजेंद्र कुर्रे अनिल सिंह मानरखान केवट पार्षद रामफल कांत पार्षद रमेश यादव विनोद यादव दीपक गुप्ता गोविंद यादव दिलीप भार्गव गुरु केवट विवेक सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!