अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का “हर घर तिरंगा” अभियान

0
IMG-20260814-WA1733

नारायणपुर । राष्ट्र के प्रति एकता, विश्वास और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत क्षेत्रीय मुख्यालय BSF रायपुर के अधीन 129वीं वाहिनी BSF के जवानों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अबूझमाड़ के अत्यंत सुदूर एवं अंदरूनी क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया गया।

अबूझमाड़ के इन दुर्गम एवं पूर्व में लगभग दुर्गम माने जाने वाले क्षेत्रों में पहली बार सुरक्षा बलों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर ऐसा व्यापक अभियान आयोजित किया गया। कोरोस्कोडो, हचेकोटी, अदनार, मरकाबेड़ा एवं आसपास के गांवों में ग्रामीणों ने गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा थामा और अपने घरों पर फहराया। ये वही क्षेत्र हैं जो पूर्व में नक्सल गतिविधियों के प्रभाव वाले क्षेत्र रहे हैं और जहां सुरक्षा बलों एवं बाहरी लोगों की पहुंच अत्यंत सीमित रही थी।

NTPC World Environment Day

अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। BSF की उपस्थिति एवं पहल से उत्साहित होकर स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और गौरव व्यक्त किया।

दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों की यह उत्साहपूर्ण भागीदारी बदलते अबूझमाड़ की एक महत्वपूर्ण तस्वीर प्रस्तुत करती है—जहां अलगाव और भय के स्थान पर अब विश्वास, जुड़ाव और राष्ट्रीय मुख्यधारा से आत्मीय संबंध मजबूत हो रहे हैं।

यह पहल BSF की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत बल देश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर जनता के साथ विश्वास का संबंध मजबूत करने तथा शांति, विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

नक्सलवाद के साये से तिरंगे की शान तक—अबूझमाड़ में विश्वास और बदलाव के एक नए अध्याय की शुरुआत।

जय हिन्द!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!