स्वतंत्रता दिवस पर अशोक चंदाकर ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

0
IMG-20260814-WA2227

मुंगेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बजरंग ट्रेडर्स मुंगेली के संचालक एवं पूर्व जनपद सदस्य लोरमी तथा जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री अशोक चंदाकर ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया।

अशोक चंदाकर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का राष्ट्रीय पर्व है। असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष के कारण आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है।

उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से संभव है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

NTPC World Environment Day

अशोक चंदाकर ने जिलेवासियों से जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर ही देश को मजबूत और विकसित बनाया जा सकता है। अंत में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!