नगर पंचायत मारो में निकली तिरंगा पदयात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर

0
IMG-20260814-WA1470

अध्यक्ष धनलाल देशलहरे के नेतृत्व में अटल परिसर से विभिन्न वार्डों तक निकली यात्रा, भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मारो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत मारो में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। नगर पंचायत मारो अध्यक्ष धनलाल देशलहरे के नेतृत्व में आयोजित यह तिरंगा पदयात्रा अटल परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न वार्डों तक पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा पदयात्रा में भाजपा युवा मोर्चा बेमेतरा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा मारो मंडल अध्यक्ष राकेश राजपूत, जनपद पंचायत नवागढ़ के विधायक प्रतिनिधि टोप सिंह वर्मा, जिला भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गोस्वामी, भाजपा युवा मोर्चा बेमेतरा जिला मंत्री शुभम शुक्ला, नगर पंचायत मारो उपाध्यक्ष माधव ठाकुर, पार्षद सुरेश पाटिल, सभापति मनोज गुंबर, सेवा सहकारी समिति मारो अध्यक्ष नरेंद्र साहू, किसान मोर्चा बेमेतरा जिला मंत्री राजेश वर्मा तथा ओबीसी मोर्चा मारो मंडल अध्यक्ष संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा मारो मंडल महामंत्री अजय देशलहरे एवं दीनू साहू, सह कोषाध्यक्ष नरेश देशलहरे, उपाध्यक्ष सत्यम साहू एवं सुनील साहू, एससी मोर्चा मारो मंडल महामंत्री कार्तिक कोसले, ग्राम बुंदेला के सरपंच सत्रोहन राजपूत सहित प्रमोद सी. ठाकुर, जालंधर ठाकुर, सोनू तिवारी और राजा पाटिल भी पदयात्रा में मौजूद रहे।

NTPC World Environment Day

युवाओं में दिखा उत्साह

तिरंगा पदयात्रा के दौरान नगर के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता नगर के विभिन्न वार्डों से होकर आगे बढ़े। पदयात्रा के माध्यम से नागरिकों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश दिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देशलहरे ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। आयोजन के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

रिपोर्टर : विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा

विज्ञापन हेतु संपर्क : 9907971282
जो दिखेगा, वही छपेगा। कभी भी, कहीं भी खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!