शिक्षा से सशक्त होगा राष्ट्र, नई पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : सरिता गुप्ता
पीएम श्री सेजेस मारो की प्राचार्य ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं बेमेतरा।…
रिपोर्टर ✒️ विनय सिंह
पीएम श्री सेजेस मारो की प्राचार्य ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री सेजेस मारो की प्राचार्य सरिता गुप्ता ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और उत्साह का पर्व होने के साथ-साथ उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली।

सरिता गुप्ता ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब हम अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भी समझें। देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की मजबूत नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था और युवा पीढ़ी पर निर्भर करती है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों का महत्वपूर्ण दायित्व है। आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश के विकास की दिशा तय करेंगे।
प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने तथा देश एवं प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही सभी के सुख, समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
