झेरिया गडरिया समाज की बैठक में समाज विकास पर मंथन, शिव अभिषेक व पौधरोपण भी
मुंगेली। रामगढ़ राज झेरिया गडरिया समाज की ओर से खर्रा घाट में शिव अभिषेक, वृक्षारोपण एवं समाज विकास को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाज के विकास को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज के अध्यक्ष अजय हंसा उपस्थित रहे। वहीं बिलासपुर संभाग गडरिया समाज से जोत रामपाल देसहा, साहित्यकार नारायण प्रसाद पाली, ढेंगर गडरिया समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिमन्यु धनगर, दिलीप धनकर, प्रकाश पाल, कबीरधाम जिला अध्यक्ष भाई राम पाली, हर नारायण सप्रे तथा भोला रामपाल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों ने समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर विचार रखते हुए शिक्षा, संगठन, सामाजिक सहभागिता तथा युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पदाधिकारियों ने समाज के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।


कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण भी किया गया। साहित्यकार नारायण प्रसाद पाली के सौजन्य से बेल, पारिजात एवं तुलसी के पौधे लगाए गए। समाज के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धार्मिक स्थलों को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर रामू राम सप्रे, अध्यक्ष रामगढ़ राज झेरिया गडरिया समाज ने संबोधित किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, संगठन और सकारात्मक सोच आवश्यक है।
कार्यक्रम में राजकुमार पाल संभागीय अध्यक्ष जांजगीर-चांपा, शशि पाल, दीनदयाल पाल, भोला रामपाल, प्रकाश पाल, वीरेंद्र पाल, विजय पाल, शिवम पाल, कवल पाली, बलदाऊ पाली, बबला पाली सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी रामू राम सप्रे, अध्यक्ष रामगढ़ राज द्वारा दी गई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
