प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

0
IMG-20260817-WA1290

बारहमासी पक्की सड़क से जुड़ी मंगतूपूरा से गुड़ली बैगापारा

रिपोर्टर 🖋️ कमलेश सिंह

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में भी योजना के माध्यम से सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में मंगतूपूरा से गुड़ली बैगापारा तक 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण 1 करोड़ 92 लाख 90 हजार रुपए की लागत से किया गया है।

पक्की सड़क के निर्माण से वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिली है। पहले कच्चे रास्तों के कारण विशेषकर बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क पर कीचड़ और पानी भरने के कारण आवागमन कठिन हो जाता था। अब बारहमासी पक्की सड़क बन जाने से ग्रामीणों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है।

NTPC World Environment Day

तरेगांव क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने से दूरस्थ इलाकों में भी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए आने-जाने में सहूलियत मिल रही है। पक्की सड़क ने क्षेत्र में विकास और बेहतर संपर्क की नई राह खोली है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से जुड़ाव बढ़ने के साथ क्षेत्रवासियों के जीवन में सुविधा और विकास को लेकर विश्वास भी बढ़ा है। वनांचल क्षेत्र में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

गुड़ली बैगापारा से तरेंगांव जाने बना सुविधाजनक शॉर्टकट मार्ग

क्षेत्र के ग्रामीणों के मुताबिक प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से गुड़ली बैगापारा से तरेंगांव जाने के लिए बेहतर पक्का शॉर्टकट मार्ग तैयार हो गया है। पहले बारिश के दिनों में कच्चे रास्तों के कारण इस मार्ग पर आवागमन काफी कठिन हो जाता था। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को अधिक दूरी तय करने के साथ अतिरिक्त समय भी लगाना पड़ता था।

अब पक्की सड़क बन जाने से गुड़ली बैगापारा और तरेंगांव के बीच आवागमन आसान हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का लाभ केवल दैनिक आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार, बाजार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण से वनांचल क्षेत्र के लोगों को मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों से बेहतर संपर्क मिलेगा। बारिश के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत हुए इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास और ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!