अयोध्या दर्शन कर लौटे 70 श्रद्धालुओं का विधायक कार्यालय में आत्मीय स्वागत
अब तक कबीरधाम जिले के 968 श्रद्धालु कर चुके हैं भगवान श्रीरामलला के दर्शन
रिपोर्टर 🖋️ कमलेश सिंह
कवर्धा। अयोध्या धाम में विराजित प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर कबीरधाम जिले लौटे 70 श्रद्धालुओं का विधायक कार्यालय कवर्धा में आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदीप कैवर्थ, नरेन्द्र मानिकपुरी और हरितिमा टीम के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। आत्मीय स्वागत से अयोध्या यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर अयोध्या धाम से दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के सम्मान के लिए विधायक कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन प्रत्येक श्रद्धालु के लिए आस्था, श्रद्धा और भावनाओं से जुड़ा अद्भुत अनुभव है। जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिलना सुखद और गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के चेहरों पर दर्शन के बाद दिखाई दे रही प्रसन्नता और संतोष इस धार्मिक यात्रा के महत्व को दर्शाता है। स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से अयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं के अनुभवों को जानने और उनके साथ अपनी भावनाएं साझा करने का अवसर भी मिला।
श्रद्धालुओं ने साझा किए अयोध्या दर्शन के अनुभव
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने अयोध्या यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं से उनके अनुभव जाने। श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम पहुंचने, प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने तथा वहां की धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभूतियों को साझा किया।
भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर लौटी माताओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भावुक होकर बताया कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि वर्षों से मन में भगवान श्रीरामलला के दर्शन की इच्छा थी, जो इस यात्रा के माध्यम से पूरी हुई। अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु के दर्शन करने से मन को अद्भुत शांति और संतोष मिला।
श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम में मिले आध्यात्मिक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बन गई है। श्रद्धालुओं ने यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब तक 968 श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले से अब तक 968 श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में अयोध्या दर्शन यात्रा का 14वां जत्था 70 श्रद्धालुओं को लेकर कवर्धा वापस पहुंचा। इस जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए और धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
विधायक कार्यालय में हुए आत्मीय स्वागत से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए। उन्होंने स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या धाम की यात्रा और प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का यह अवसर उनके जीवन की यादगार यात्राओं में हमेशा शामिल रहेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
