एनएमडीसी बचेली में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ
‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के साथ 16 नवंबर तक चलेगा अभियान, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
बचेली। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के निर्देशों के अनुपालन में एनएमडीसी लिमिटेड के BIOM बचेली परिसर में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2026 के अभियान की थीम “Probity for Prosperity” (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) रखी गई है।

अभियान के तहत केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चिन्हित पांच प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनमें लंबित शिकायतों एवं मामलों का निपटान, क्षमता निर्माण, डिजिटल पहल तथा अनुबंध प्रबंधन प्रमुख हैं।

इसी क्रम में क्षमता निर्माण गतिविधियों की शुरुआत करते हुए 19 अगस्त को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) की नई सुविधाओं एवं कार्यप्रणालियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संबंधित अधिकारियों को GeM पोर्टल की नवीन सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता को मजबूत करना है।
BIOM बचेली का सतर्कता विभाग अभियान के माध्यम से निवारक सतर्कता, पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। अभियान के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को ईमानदार एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
