छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, औसत से 100.8% बारिश दर्ज

0
IMG-20260828-WA1032

28 अगस्त तक प्रदेश में 855.9 मिमी वर्षा, बलरामपुर में सबसे अधिक 157.7% बारिश

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक प्रदेश में औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों के औसत 849.3 मिमी की तुलना में 100.8 प्रतिशत है। अकेले 28 अगस्त को प्रदेश में औसतन 6.4 मिमी बारिश हुई।

बलरामपुर में सामान्य से 157.7% अधिक बारिश

सरगुजा संभाग में बलरामपुर सबसे आगे है। यहां अब तक 1164.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत की 157.7 प्रतिशत है। 28 अगस्त को भी जिले में सर्वाधिक 29.3 मिमी बारिश हुई। सूरजपुर में 963.5 मिमी (109.6%), एमसीबी में 920 मिमी (116.7%), कोरिया में 702.3 मिमी (89.9%) और जशपुर में 716.9 मिमी (86.9%) बारिश दर्ज हुई। सरगुजा जिले में 504.4 मिमी यानी 77.1% बारिश हुई है।

मुंगेली में 120.5% बारिश

मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर संभाग में मानसून सक्रिय है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1088.5 मिमी यानी 166% बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में प्रतिशत के लिहाज से सर्वाधिक है। रायपुर में 920 मिमी (130.7%), महासमुंद में 1017.9 मिमी (130.7%), गरियाबंद में 989.2 मिमी (120.4%) और बलौदाबाजार में 898.7 मिमी (114.4%) बारिश हुई।

NTPC World Environment Day

बिलासपुर संभाग में मुंगेली जिले में 896.8 मिमी यानी 120.5% बारिश दर्ज की गई है। जांजगीर-चांपा में 1025.7 मिमी (114.6%), बिलासपुर में 890.7 मिमी (109.2%), सक्ती में 846.2 मिमी (105.8%), कोरबा में 953.2 मिमी (105%) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 831.2 मिमी (102.7%) बारिश दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में बारिश का मिला-जुला असर

दुर्ग संभाग में बालोद में 844.6 मिमी (108.2%) बारिश हुई है। दुर्ग में 636.5 मिमी (100.4%), राजनांदगांव में 698 मिमी (99.3%) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 583.5 मिमी (95.4%) बारिश दर्ज की गई। वहीं कबीरधाम में 550.1 मिमी (85.6%), बेमेतरा में 493.7 मिमी (78.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 689.3 मिमी (70.6%) बारिश हुई है।

बस्तर में नारायणपुर सबसे आगे

बस्तर संभाग में नारायणपुर में 1260.9 मिमी (121.3%) बारिश दर्ज की गई है। 28 अगस्त को यहां 21.5 मिमी बारिश हुई। दंतेवाड़ा में 1063.2 मिमी (95.4%), बीजापुर में 1213.9 मिमी (80%), सुकमा में 846.1 मिमी (72.3%), कोंडागांव में 758.9 मिमी (80.2%) और बस्तर में 837.3 मिमी (77.8%) बारिश हुई।

प्रदेश में प्रतिशत के लिहाज से सबसे कम बारिश कांकेर में 713.1 मिमी यानी 65.6% दर्ज की गई है। हालांकि 28 अगस्त को यहां 12.5 मिमी बारिश हुई, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!