धरमजीत के परिवार के साथ खड़े हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक धर्मजीत सिंह, ₹6 लाख की सहायता

0
IMG-20260828-WA1025

बिलासपुर/तखतपुर। ग्राम बांधा निवासी धरमजीत पिता राजेन्द्र धृतलहरे (लगभग 25 वर्ष) की हिंसक वन्यप्राणी के हमले में हुई दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू तथा तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल सहायता के लिए पहल की।

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली से संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश देते हुए परिवार को राहत पहुंचाने की पहल की।

इसी तरह विधायक धर्मजीत सिंह ने भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की। दोनों जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद परिवार को ₹25 हजार की अग्रिम सहायता TCF से प्रदान की गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ₹5.75 लाख की शेष सहायता भी परिवार को प्रदान की जाएगी। इस तरह पीड़ित परिवार को कुल ₹6 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी।

NTPC World Environment Day

शोकाकुल परिवार से मिले जनप्रतिनिधि

शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक धर्मजीत सिंह ग्राम बांधा पहुंचे। दोनों ने धरमजीत के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक धर्मजीत सिंह ने व्यक्तिगत रूप से भी परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे। परिवार की हरसंभव मदद के लिए वे तत्पर हैं।

हरसंभव सहयोग का भरोसा

तोखन साहू ने दिवंगत धरमजीत की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ संवेदनाएं हैं और शासन स्तर पर मिलने वाली सहायता सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है।

विधायक धर्मजीत सिंह ने भी परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से परिवार को हुई क्षति अपूरणीय है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

दोनों जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद आर्थिक सहायता मिलने से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यप्राणियों से सुरक्षा और प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!