मोदी की किसान हितैषी नीतियां, साय सरकार के फैसलों से अन्नदाताओं को मिला संबल : तोखन साहू

0
IMG-20260831-WA1091

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संगठन की मजबूती और किसान कल्याण पर रखे विचार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती और किसान हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, ₹3,100 प्रति क्विंटल धान का मूल्य एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों से प्रदेश के अन्नदाताओं को मजबूती मिली है।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा संगठन और किसानों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तथा प्रत्येक किसान तक पहुंचाएं और किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखें।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर जी सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!