केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी

0
Screenshot_20260901_201145

नई दिल्ली । केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र के मुंगेली जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग से श्री नड्डा को अवगत कराया।

तोखन साहू ने बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेली में मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है। वर्तमान में मुंगेली से निकटतम चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर में स्थित है, जिसकी दूरी लगभग 55 किलोमीटर है।

उन्होंने कहा कि मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा। इससे मुंगेली सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

NTPC World Environment Day

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने  जे.पी. नड्डा से मुंगेली में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले के विकास और क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से मांग किए थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!