तोखन साहू से मिलीं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा

0
IMG-20260923-WA1675

नई दिल्ली । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समन्वय को और मजबूत करने से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और समन्वय इस विकास यात्रा को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!