मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

0
IMG-20261103-WA0866

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि एवं भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्नेह और मार्गदर्शन प्रदेशवासियों के लिए हमेशा से एक बड़ी शक्ति और विश्वास का संबल रहा है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और चहुंमुखी विकास के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता एवं केंद्र सरकार का सतत सहयोग हमारे ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को और अधिक मजबूत और तीव्र गति प्रदान कर रहा है।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!