संविधान की रक्षा करना हमारा प्रथम दायित्व : अशोक राजवाल
दिल्ली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

दिल्ली। इंदिरा भवन, दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय समन्वयकों एवं विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्षों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, दलित समाज के अधिकारों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।


बैठक में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल सहित प्रदेश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।
संविधान की रक्षा के लिए मजबूत संगठन जरूरी : अशोक राजवाल
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल ने बैठक में प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों और विगत दिनों में आयोजित बैठकों एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा प्रथम दायित्व है। लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति विभाग को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए जल्द ही प्रदेशव्यापी दौरा किया जाएगा। इस दौरान सक्रिय, योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
राजवाल ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ संविधान की रक्षा के लिए एक सशक्त और सक्रिय टीम का गठन करना जरूरी है। संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर सकें।

राहुल गांधी की आवाज पर दिल्ली में उमड़ा जनसमर्थन : सुनील कुमार
बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी की आवाज पर लाखों लोगों का ऐतिहासिक जनसमर्थन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सामाजिक न्याय की स्थापना, संविधान की रक्षा और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के माध्यम से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
