कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20261011-WA0829

47 हजार 500 रुपये नकद, 11 बाइक, ब्रेजा कार, 8 मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और घटनास्थल से 47 हजार 500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, 8 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा और उनके विरुद्ध कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में की गई।

अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राय (42), निवासी मड़वा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार; रूपचंद रात्रे (36), निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर; संजू कुमार सूर्यवंशी (28), रमेश कुमार कश्यप (28), सुरेंद्र लहरे (26) और साहिल लहरे (22), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़ शामिल हैं।

NTPC World Environment Day

इसके अलावा सुनील सिंह ठाकुर (27) और विशाल सिंह ठाकुर (24), निवासी कोटमीसोनार क्षेत्र, तथा मयंक शर्मा (22), निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। विशाल सिंह ठाकुर का पता थाना अकलतरा क्षेत्र बताया गया है।

कार्रवाई में पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में पीएसआई अभिलाष सिन्हा, एएसआई जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल और दिलीप माथुर सहित पंतोरा चौकी पुलिस एवं रिस्पांस टीम की भूमिका रही।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से जिले में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!