मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर 12 घंटे में लटोरी पहुंची ALS एंबुलेंस

0
IMG-20261014-WA1052

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति जताया आभार

ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुशासन सरकार की प्राथमिकता—मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) 108 एंबुलेंस की सुविधा मिल गई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर इस एंबुलेंस को रवाना किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा के महज 12 घंटे के भीतर एंबुलेंस लटोरी पहुंच गई।

NTPC World Environment Day

जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुशासन सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारा निरंतर यह प्रयास रहता है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके और जरूरतमंदों को समय पर त्वरित उपचार मिल सके। लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ALS एंबुलेंस की सुविधा मिलने से अब गंभीर मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत उच्च कोटि की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में बहुत मदद मिलेगी।

मंत्री राजवाड़े ने एंबुलेंस की मांग पर त्वरित पहल कर यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एंबुलेंस सेवा से लटोरी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक सुरक्षित पहुंचाने में सहायता प्राप्त होगी।

त्वरित पहल और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को सूरजपुर जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ALS एंबुलेंस उपलब्ध कराने का विशेष आग्रह किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, और महज 12 घंटे के भीतर ही एंबुलेंस लटोरी पहुंच गई।

कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल, नूतन विश्वास, महेश्वर पैकरा, बीना गुप्ता, ठाकुर सिंह पैकरा, सुमित्रा राजवाड़े, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!