मल्टी-परपस इंडोर हॉल के लिए 5 करोड़ मंजूर

0
IMG-20261014-WA0899

क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

रायपुर/मुंगेली/पथरिया । खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की पहल पर क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत एक एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा। साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश आज जारी कर दिया है।

NTPC World Environment Day

विभिन्न खेलों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

लछनपुर में बनने वाले इस मल्टी-परपस इनडोर हॉल में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और मार्शल आर्ट जैसी खेल गतिविधियों के लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना के निर्माण से अंचल के उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए एक सर्वसुविधायुक्त परिसर मिलेगा। इससे क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने, संवारने और विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं के आयोजन में बहुत मदद मिलेगी।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों तथा संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यदि किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है, तो तत्काल उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!