रायगढ़ विधानसभा के गांवों को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0
IMG-20261014-WA1280

केसाईपाली और बोड़ाझरिया में सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण, रियापाली एवं दर्रीपाली सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का भूमिपूजन

शिक्षा, पोषण, खेल और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

रायपुर । रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक शेड, क्रिकेट मैदान में अहाता निर्माण और प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं बच्चों की शिक्षा, पोषण और युवाओं की खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

NTPC World Environment Day

केसाईपाली एवं रियापाली में सामुदायिक व सांस्कृतिक सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक शेड का ग्राम पंचायत घुटकूपाली के ग्राम केसाईपाली में लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीएसआर मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

इसी प्रकार, ग्राम पंचायत घुटकूपाली के ग्राम रियापाली में भी वित्त मंत्री चौधरी ने सीएसआर मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इन भवनों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

दर्रीपाली में 37.72 लाख रुपये से शिक्षा, पोषण और खेल सुविधाओं का विकास

ग्राम पंचायत देवलसुर्रा के ग्राम दर्रीपाली में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 37 लाख 72 हजार रुपये की लागत के तीन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया:

  • आंगनबाड़ी भवन: सीएसआर मद से 14.35 लाख रुपये की लागत।
  • क्रिकेट मैदान अहाता निर्माण: 13.10 लाख रुपये की लागत।
  • प्राथमिक शाला अतिरिक्त कक्ष: 10.27 लाख रुपये की लागत।

इन कार्यों से छोटे बच्चों को बेहतर आंगनबाड़ी सुविधाएं, विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अतिरिक्त स्थान और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिसर उपलब्ध होगा।

बोड़ाझरिया में 21.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

ग्राम पंचायत कांदागढ़ के ग्राम बोड़ाझरिया में वित्त मंत्री चौधरी ने सीएसआर मद से 14.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया। नवीन भवन एवं शेड से बच्चों के पोषण-देखभाल तथा ग्रामीणों के सामाजिक आयोजनों में बड़ी सुविधा मिलेगी।

हर गांव और हर बच्चे का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास केवल सड़क, बिजली और पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खेल और सामाजिक सुविधाओं का विस्तार भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि गांवों में बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना से बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और मजबूत, सुविधासंपन्न गांव ही विकसित छत्तीसगढ़ व विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेंगे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!