पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20261022-WA1048

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

रावण दहन के बाद लावर गांव के मिडिल स्कूल परिसर में हुई घटना, सिर, गले और हाथ में आई चोटें; चूड़ा और डंडा जब्त

मस्तूरी/बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात की है, जब ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में रावण दहन के बाद विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए किशोर पर हाथ में पहने चूड़े और डंडे से हमला किया। हमले में किशोर के सिर, गले और हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चूड़ा और डंडा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

NTPC World Environment Day

दो माह पुरानी बात को लेकर हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पहले 17 वर्षीय भानू कैवर्त को किसी अज्ञात लड़की के साथ पकड़े जाने की घटना हुई थी। इस मामले को लेकर अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू और उसके साथियों के साथ विवाद की स्थिति बनी थी। आरोप है कि 20 अक्टूबर की रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच रावण दहन के बाद मिडिल स्कूल परिसर में भानू ने इसी बात को लेकर अरुण खुटे से विवाद किया। किशोर का कहना था कि पहले हुई घटना के लिए उसे अरुण की वजह से पकड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर मां-बहन को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पांचों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से किशोर के सिर, गले और हाथ पर चूड़े तथा डंडे से हमला किया। हमले में किशोर के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि गले और हाथ में भी चोटें लगीं।

रिपोर्ट पर मामला दर्ज, पांचों आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आहत किशोर की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 773/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 191(1), 191(2), 109 और 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और घटना से संबंधित कार्रवाई के दौरान वारदात में इस्तेमाल चूड़ा और डंडा जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

मस्तूरी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू सतनामी, उम्र 21 वर्ष, संजीत कारके, उम्र 27 वर्ष, संजू कारके, उम्र 22 वर्ष, सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके, उम्र 26 वर्ष और संजू उर्फ शुभम यादव, उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम लावर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विवादों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!