रायपुर में 85 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, करीब 58 लाख का माल जब्त

0
IMG-20261017-WA1169

ओडिशा के बलांगीर से गांजा लाने की प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी; महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त

रायपुर । रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत लगभग 42 लाख 50 हजार रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 58 लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के दो और छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक मैदान के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

NTPC World Environment Day

इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुखबिर के बताए वाहन की पहचान कर तलाशी ली। कार की डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा मिला। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम अनीश साहू, राकेश साहू और सूरज कलेत बताए।

बलांगीर से गांजा लाने की जानकारी

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 85 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा कार और चार मोबाइल फोन जब्त किए।

इस मामले में सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 544/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 20(B)(ii)(C) और 29 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों, संभावित खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन, वाहन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • अनीश साहू (36 वर्ष) — निवासी वार्ड नंबर 28, जवाहर गंज, संकट मोचन गली, घनश्याम केसरवानी के घर के पास, सागर, थाना कोतवाली, मध्य प्रदेश।
  • राकेश साहू (31 वर्ष) — निवासी ग्राम मूहाड, वार्ड नंबर 06, सीझोरा, थाना बिछिया, जिला मंडला, मध्य प्रदेश। प्रेस विज्ञप्ति में चंगोराभाठा, कालामूर्ति के पास और फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद के पते भी दर्ज हैं।
  • सूरज कलेत (34 वर्ष) — निवासी ग्राम सान टेगरी, थाना सांकरा, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़।

एनडीपीएस मामलों में पुलिस की कार्रवाई

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों ने अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 92 प्रकरणों में 204 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली गोलियां, एमडीएमए, पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन, ब्राउन शुगर, अफीम, नकदी, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल 7 करोड़ 9 लाख 98 हजार रुपये की जब्ती बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!