मुंगेली शहर कांग्रेस कमेटी की टीम पहुंची दिल्ली के रामलीला मैदान
दीपक गुप्ता के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में हुए शामिल, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
मुंगेली । शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में मुंगेली कांग्रेस की टीम देश की राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंची। यहां इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

महारैली में देशभर से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया। मुंगेली शहर कांग्रेस कमेटी की टीम ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और लोकतांत्रिक संगठन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस’ के नारे लगाए। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग उठाई।
मुंगेली शहर कांग्रेस कमेटी की टीम की इस सहभागिता को संगठन की सक्रियता और लोकतांत्रिक मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
