राष्ट्रीय कवि संगम की स्थानीय ईकाई की निष्क्रियता से साहित्यकारों में आक्रोश…जल्द योग्य जिलाध्यक्ष नियुक्ति की मांग…
मुंगेली । राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली प्रतिष्ठित संस्था ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ की स्थानीय मुंगेली ईकाई लंबे समय से निष्क्रियता के दौर से गुजर रही है। स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय कवि संगम के साहित्यिक आयोजनों के थम जाने से क्षेत्र के साहित्यकारों, युवा कवियों और प्रबुद्धजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त हैं। साहित्यकारों का आरोप है कि संगठन की सुस्ती के कारण स्थानीय काव्य प्रतिभाओं को मंच मिलना पूरी तरह बंद हो चुका हैं। राष्ट्रीय कवि संगम के स्थानीय नेतृत्व की साहित्यिक गतिविधियों पर भी संशय बना हुआ हैं।
साहित्यिक आयोजनों से दूरी पर उठे सवाल…

स्थानीय साहित्यकारों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक समय था जब शहर में राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले नियमित रूप से काव्य गोष्ठियाँ, विचार-विमर्श, युवा कवि सम्मेलन और जयंती आयोजन धूमधाम से आयोजित किए जाते थे किंतु वर्तमान में स्थानीय नेतृत्व की बेरुखी और उदासीनता के कारण संस्था की गतिविधियाँ पूरी तरह से ठप पड़ी हैं।
साहित्यिक आयोजन समाज को सही दिशा देने और नई पीढ़ी में राष्ट्रवाद व संस्कार जगाने का काम करते हैं। स्थानीय इकाई का आयोजनों से परहेज करना समझ से परे हैं। राष्ट्रीय कवि संगम ईकाई मुंगेली की निष्क्रियता के चलते नए और युवा कवियों को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और क्षेत्र के कवियों के बीच लंबे समय से कोई संवाद नहीं हुआ है।
साहित्यकारों ने बताया कि केंद्रीय संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का स्थानीय स्तर पर क्रियान्वयन शून्य नजर आ रहा है।

योग्य एवं सक्रिय जिलाध्यक्ष नियुक्ति की मांग…
साहित्यिक चेतना को पुनर्जीवित करने के लिए क्षेत्र के कवियों और लेखकों ने एक स्वर में राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व से गुहार लगाई है। साहित्यकारों का कहना है कि वर्तमान सुस्त रवैये को समाप्त कर जल्द से जल्द किसी ऊर्जावान, समर्पित और योग्य साहित्यकार को राष्ट्रीय कवि संगम ईकाई मुंगेली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि संगठन पुनः सक्रिय हो सके।
स्थानीय साहित्यकारों ने यह भी कहा हैं कि यदि शीघ्र ही इकाई का पुनर्गठन कर सक्रिय नेतृत्व की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे स्वयं राष्ट्रीय कवि संगम से दूरी बना लेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
