ग्राम बाँधा में मोहन कश्यप परिवार की भागवत कथा में शामिल हुए शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी

0
IMG-20261125-WA1193

कथावाचक पं. नवीन पाठक के श्रीमुख से किया भागवत कथा का श्रवण, आयोजनकर्ता परिवार को दी शुभकामनाएं

मुंगेली/पथरिया। ग्राम बाँधा में मोहन कश्यप परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में 25 नवंबर को शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शामिल होकर कथा श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक परम पूज्य पं. नवीन पाठक का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शालेय शिक्षक संघ के जिला संगठन सचिव एवं पथरिया विकासखंड के सक्रिय शैक्षिक समन्वयक मोहन कश्यप के परिवार में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक बेताल, जिला सचिव नेमीचंद भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सदस्य झाडूराम साहू, गोविंद पटेल एवं लखनलाल साहू विशेष रूप से शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों ने कथावाचक पं. नवीन पाठक को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

कथा के दौरान पं. नवीन पाठक ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा है। जिस घर में भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां सुख, शांति और संस्कारों का वातावरण निर्मित होता है। उनके मधुर प्रवचनों से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु राधे-राधे एवं जय श्रीकृष्ण के जयघोष में शामिल होते रहे।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आयोजनकर्ता मोहन कश्यप एवं उनके परिवार को सफल धार्मिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोहन कश्यप शिक्षक के दायित्वों के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

जिला अध्यक्ष दीपक बेताल ने कहा कि शालेय शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों के साथ-साथ सामाजिक संस्कारों और धार्मिक आयोजनों के प्रति भी अपनी सहभागिता निभाता है। इस प्रकार के आयोजनों में पदाधिकारियों की सामूहिक उपस्थिति संगठन की एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को दर्शाती है।

कार्यक्रम के अंत में मोहन कश्यप परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थितजनों ने ग्राम बाँधा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!