पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 07 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

0
IMG-20260119-WA0859.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

मोटराइज्ड ट्रायसायकिल, व्हीलचेयर व बैसाखी पाकर खिले चेहरे

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 07 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर 03 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्रायसायकिल, 02 को सामान्य ट्रायसायकिल, 01 को व्हीलचेयर तथा 01 दिव्यांगजन को बैसाखी प्रदान की गई।

NTPC World Environment Day

विधायक बोहरा ने कहा कि इन सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता से कर सकेंगे।

दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

विधायक बोहरा ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से विनायक सिंह ठाकुर तथा जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से बिजे पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!