मुंगेली नगर मंडल को मिला नया नेतृत्व जीवन जीतू श्रीवास्तव बने अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन में उत्साह

0
Screenshot_20260122_181717.jpg

मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अंतर्गत मुंगेली नगर मंडल अध्यक्ष पद पर जीवन जीतू श्रीवास्तव की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त अध्यक्ष के चयन को संगठन को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जीवन जीतू श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर मंडल कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष एक कर्मठ, जुझारू एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी होगा।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी कांत भास्कर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदईया सहित मकबूल खान, आरिफ खोखर, देवेंद्र वैष्णव, राजा मणिक, नीरज यादव, आनंद सोनी, सूरज मंगलानी, निजाम, खेमराज खान, हारून तंवर, नंद साहू, देव साहू, श्रवण सोनकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष जीवन जीतू श्रीवास्तव ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और जनता की आवाज बनना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठन को सशक्त करने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!