बसंत पंचमी पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएँ, माँ सरस्वती से की जिले के कल्याण की प्रार्थना

0
image_search_1769144423190.jpg


मुंगेली । बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस शुभ पर्व को विद्या, ज्ञान और संस्कार का प्रतीक बताते हुए कहा कि बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना की जाती है।

उर्मिला रमेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक और सकारात्मक सोच का विकास हो। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है।

उन्होंने यह भी कहा कि बसंत पंचमी का पर्व हमें नई ऊर्जा, नई शुरुआत और रचनात्मकता का संदेश देता है। यह पर्व आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है।

NTPC World Environment Day

अंत में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि वे जिले और प्रदेश सहित पूरे देश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें तथा सभी के जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!