कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख की सौगात

0
IMG-20260203-WA0827.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों को 25-25 हजार का अनुदान

कवर्धा।
कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की अनुशंसा पर जिले की 17 कबीर कुटियों को वाद्ययंत्र क्रय हेतु कुल 4 लाख 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी की गई है। यह राशि जनसंपर्क मद के अंतर्गत 25-25 हजार रुपये प्रति कबीर कुटी के रूप में प्रदान की गई है।

NTPC World Environment Day

जारी अनुदान से संबंधित कबीर कुटियों में भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की जाएगी। लंबे समय से वाद्य सामग्री की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए यह सहायता कबीरपंथी समाज के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है। इससे नियमित धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से हो सकेगा।

बताया गया कि गोवर्धन साहू द्वारा कबीर कुटियों में वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस आग्रह को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 17 कबीर कुटियों के लिए अनुदान स्वीकृत कर राशि जारी करने की अनुशंसा की।

अनुदान प्राप्त करने वाली कबीर कुटियों में सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ग्राम जुनवानी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम धमकी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम सोनपुरी रानी, सतगुरु कबीर सत्संग समिति ग्राम रबेली, सदगुरु कबीर कुटी पनिका समाज कवर्धा, सदगुरु कबीर कुटी सेवा समिति ग्राम मजगांव, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम भोंदा नवापारा सहित ग्राम उसरवाही, बारहठी, कांपा, चिटकी, जरहाटोला, महराटोला, बसिनझोरी, सोहागपुर तथा बोडला क्षेत्र की कबीर कुटियां शामिल हैं।

कबीरपंथी समाज के लोगों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाद्ययंत्रों की उपलब्धता से धार्मिक आयोजनों को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज की सांस्कृतिक परंपराएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!