सीएसपीडीसीएल की रजत जयंती समारोह संपन्न 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उत्सव, 25 उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित


रिपोर्टर ✒️ मनमोहन सिंह राजपूत
खैरा। छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और विकास यात्रा के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन ग्राम चपोरा में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष मनोहर राज रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बिजली केवल ऊर्जा का साधन नहीं, बल्कि विकास की रीढ़ है। बिजली से उद्योगों को गति मिलती है, शिक्षा सशक्त होती है, स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होती हैं और आम नागरिक का जीवन अधिक सुगम बनता है। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में सीएसपीडीसीएल ने ग्रामीण अंचलों तक निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। घर-घर तक रोशनी पहुंचाने का यह सतत प्रयास कंपनी की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन आर्मो ने कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण हालात में भी जिस निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया गया है, वही प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहित और विकास कार्यों के लिए सहयोग की यह भावना आगे भी बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जनपद सदस्य दुर्गा हरिशंकर यादव ने सीएसपीडीसीएल को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्था भविष्य में भी नवाचार, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन आर्मो, जनपद सदस्य दुर्गा हरिशंकर यादव, उपसरपंच गुलजार राजपूत, सहायक यंत्री राजेंद्र गोंड, कनिष्ठ यंत्री अरुण कुमार साहू, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री भानु प्रताप कश्यप, प्राचार्य आर.के. खोटे, सुनील विश्वकर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, केशव प्रताप सिंह, कृष्णा कुमार, अमित मसीह, शिव चरण साहू, गुरुदेव भारद्वाज, जगपाल अरमान कौशिक, नरेंद्र मानिकपुरी, मनोहर सिंह, सरगम राजपूत, धनी राम गोंड, मयंक, राजेंद्र, मुकेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में उपभोक्तागण उपस्थित रहे।
समारोह के माध्यम से सीएसपीडीसीएल की 25 वर्षों की उपलब्धियों को याद किया गया और भविष्य में और बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया गया।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



