डिजिटल कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने i-GOT, e-AEBAS एवं e-Office पर प्रशिक्षण आयोजित

0
IMG_20260208_111857_910.jpg

• जिला पंचायत मुंगेली में एक दिवसीय प्रशिक्षण में , पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाने पर जोर

मुंगेली । शासन की डिजिटल कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से i-GOT (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग), e-AEBAS (ई-उपस्थिति प्रणाली) एवं (ई-ऑफिस) के क्रियान्वयन संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत मुंगेली के सभा कक्ष में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यालयीन कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाना था।


प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि i-GOT कर्मयोगी, भारत सरकार का एक ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल है, जिसके माध्यम से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया जाता है। संचनालय एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को i-GOT के माध्यम से कम से कम तीन कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार e-AEBAS प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे उच्च कार्यालय एवं विभाग प्रमुख द्वारा नियमित मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। वहीं e-Office प्रणाली के अंतर्गत फाइल प्रबंधन, पत्राचार एवं अन्य कार्यालयीन कार्यों को डिजिटल माध्यम से निष्पादित करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

NTPC World Environment Day


इस अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि शासन की डिजिटल पहल से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आएगी। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इन प्रणालियों का नियमित उपयोग करते हुए डिजिटल कार्य संस्कृति को अपनाना चाहिए। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि i-GOT, e-AEBAS एवं e-Office जैसी प्रणालियां प्रशासनिक कार्यों को सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने में सहायक हैं। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रशिक्षण का लाभ लेकर दैनिक कार्यों में इन प्रणालियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया।इस प्रशिक्षण में जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद पंचायतों से नामांकित प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!