बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए साइलेंट जोन में डीजे पर सख्ती

0
IMG_20260208_113128_331.jpg

• एसडीएम ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश।

मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए साइलेंट जोन क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में एसडीएम अजय शतरंज ने डीजे संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एसडीएम ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि स्कूल, अस्पताल सहित अन्य साइलेंट जोन क्षेत्रों में डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो, इसके लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि आवागमन मार्गों पर डीजे बजाते हुए वाहन चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में भी तय मानकों के अनुरूप ही डीजे बजाने की अनुमति होगी।

NTPC World Environment Day


एसडीएम ने बताया कि डीजे बजाने से पूर्व आयोजक को सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही डीजे संचालकों को ध्वनि के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी सहित डीजे संचालक उपस्थित रहे। प्रशासन ने निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!