मुंगेली ग्रामीण मंडल भाजपा की एक दिवसीय VB G-RAM-G कार्यशाला संपन्न, संगठन विस्तार व जनजागरण पर हुआ मंथन


मुंगेली । मुंगेली ग्रामीण मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार 07 फरवरी 2026 को अटल परिसर स्थित भाजपा कार्यालय मुंगेली में एक दिवसीय VB G-RAM-G जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला अध्यक्ष भाजपा मुंगेली दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, VB G-RAM-G जनजागरण अभियान के जिला संयोजक पवन पाण्डेय तथा कार्यक्रम मंडल प्रभारी मानस सिंह बैस की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि VB G-RAM-G अभियान भाजपा का एक सशक्त जनसंपर्क अभियान है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की विचारधारा, सरकार की योजनाएं और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से संगठन व प्रशासन के समक्ष रखें। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर और कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को नई दिशा, ऊर्जा और स्पष्ट कार्ययोजना प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि VB G-RAM-G अभियान से संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा। VB G-RAM-G अभियान के जिला संयोजक पवन पाण्डेय ने कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनजागरण, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री नीतेश भारद्वाज एवं चंद्रहास गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विनय पांडेय, कृष्ण कुमार तिवारी, नीतेश भारद्वाज, चंद्रहास गोस्वामी, राजेश्वर सिंह टंडन (विधानसभा प्रभारी सोशल मीडिया भाजपा मुंगेली), लवलेश सिंह, बसंत स्वर्णकार, संतोष पटेल, रामानुज साहू, जनपद सदस्य राजेश साहू सहित मंडल एवं ग्रामीण क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने VB G-RAM-G अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




