फेयरवेल में स्टंटबाजी, नियमों की अनदेखी लग्जरी गाड़ियों की रैली पर उठे सवाल

0
IMG-20260211-WA1116.jpg

मुंगेली।स्कूलों में फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और नियमों का पालन अपेक्षित होता है, लेकिन मुंगेली के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित फेयरवेल के दौरान इसका ठीक उलटा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा लग्जरी गाड़ियों की रैली निकाली गई, जिससे यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।

देखिए वीडियो 👇

जानकारी के अनुसार, फेयरवेल के दिन कई काली लग्जरी गाड़ियों को पहले बी.आर. साव मैदान में एकत्रित किया गया। इसके बाद रेस्ट हाउस मैदान से रैली के रूप में गाड़ियों को स्कूल परिसर में लाया गया। इस दौरान न तो ट्रैफिक नियमों का पालन किया गया और न ही किसी प्रकार की अनुमति या निगरानी दिखाई दी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि छात्रों में गलत प्रवृत्तियों को भी बढ़ावा देती हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्कूल प्रबंधन को इस रैली की जानकारी नहीं थी, और यदि थी तो समय रहते इसे रोका क्यों नहीं गया।

नागरिकों का मानना है कि फेयरवेल जैसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को अनुशासन और मर्यादा का उदाहरण बनना चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन और स्कूल प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!