मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की

0
IMG-20260214-WA1219.jpg

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर वे माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

इस अवसर पर माँ महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!