नशे के खिलाफ तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260219-WA1414

बिलासपुर। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना तारबाहर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 594 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी झारसुगुड़ा (ओडिशा) से गांजा बिक्री के उद्देश्य से बिलासपुर आया था।

मामला थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध गांजा बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत , पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

NTPC World Environment Day

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास अंग्रेजी स्कूल के सामने गली में एक व्यक्ति ट्रॉली बैग में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 24, रेलवे कॉलोनी, थाना जीआरपी झारसुगुड़ा, ओडिशा बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के ट्रॉली बैग से कुल 10 किलो 594 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह झारसुगुड़ा से गांजा लाकर बिलासपुर में बिक्री करने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक भागीरथी गेंदले, मोहन कोर्राम, महेन्द्र सोनकर तथा आरपीएफ निरीक्षक दिनेश कुमार राठौर और आरक्षक अजय कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!