Bilaspur Loot Case Big Breaking : मिर्जापुर में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार

0
Screenshot_2026-02-19-17-26-18-51_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6-780x470

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का बड़ा खुलासा उत्तर प्रदेश के में हुआ है। मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने के आभूषण, नगदी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

मामला मिर्जापुर जिले का है, जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एसओजी, सर्विलांस टीम, थाना और थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि बिलासपुर लूट कांड के आरोपी लूट का माल लेकर कार से वाराणसी की ओर भाग रहे हैं और उनका लोकेशन अहरौरा क्षेत्र में है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सोनवरसा नहर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। इस दौरान CG13V7002 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से 1.550 किलोग्राम पीली धातु के सोने के आभूषण, दो तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और 46 हजार 100 रुपये नगद बरामद किए गए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम के जंगल क्षेत्र में पहुंची। यहां संदिग्धों को घेरते ही दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 2.218 किलोग्राम सोने के जेवर, एक देशी पिस्टल (.32 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 1 लाख रुपये नगद बरामद किए गए।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 3.8 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण, 1 लाख 46 हजार 100 रुपये नगद, एक देशी पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस जब्त किए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 17 फरवरी को उन्होंने थाना क्षेत्र में एक कार को टक्कर मारकर चालक को पिस्टल और हथौड़ी से घायल किया था। इसके बाद गाड़ी में रखे सोने के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सभी आरोपी एक अंतरराज्यीय लूट गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और अन्य राज्यों में की गई वारदातों की भी पड़ताल जारी है। फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ थाना अहरौरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मिर्जापुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे एक बड़े अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!