संदीपनी एकेडमी एवं स्कूल का हाईटेंशन लाइन के नीचे हो रहा है संचालन पढ़ रहे नौनिहाल

0
IMG-20260222-WA0533

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंड्री स्थित संदीपनी नर्सिंग एकेडमी (कॉलेज) एवं स्कूल का वर्षो से संचालन किया जा रहा है कॉलेज के ऊपर और समीप से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। कॉलेज में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी जीवन सेफ करने हेतू अपनी पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी साथ इसी सांदीपनी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसी सांदीपनी एकेडमी (कॉलेज )और स्कूल से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही है।इन हाईटेंशन लाइनों की कहीं भी गार्डिंग नहीं होती नहीं होने से बड़े हादसों को ज्यादा न्यौता दे रही हैं।

विद्युत सुरक्षा विभाग के द्वारा इसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया जाता है। हाईटेंशन लाइनों के पास कॉलेज स्कूल संचालित होने से ऊर्जा निगम समेत विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।
इस एकेडमी स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है यह एक निजी हैं। ऐसे एकेडमी स्कूल के संचालन की अनुमति देना विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। शासन द्वारा इन्हें नोटिस जारी किया है या नहीं यह भी संदेह के घेरे में है कुछ गार्जियन मांग कर रहे हैं कि
ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी करे। ऐसी जगहों पर हाईटेंशन लाइनों की गार्डिंग भी की जानी चाहिए। जो होती है या नहीं किसी को जानकारी नहीं है। हाईटेंशन लाइनों के नीचे स्कूलों या एकेडमी कॉलेज का संचालित होना बहुत ही खतरनाक है। विभाग ऐसे स्कूल को नोटिस जारी कर उचित कार्यवाही करें।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!