दुपहिया वाहन चोरी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20260225-WA0876

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भिलाई दुर्ग क्षेत्र में हो रही दुपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर रही है।


पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में वर्ष 2024 से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनायें घटित हो रही थीं। विशेष रूप से बीएसपी के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग तथा भिलाई-बट्टी क्षेत्र को आरोपियों द्वारा निशाना बनाया जाता था। थाना भिलाई नगर में पंजीबद्ध प्रकरणों की समीक्षा , तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह स्वयं वाहन चोरी कर उन्हें कुनकुरी (जिला जशपुर) क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से खपाता था। चोरी के वाहनों को मनोज राम एवं एम. राम सेवक पुजारी तथा अन्य सहयोगियों के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया अपनाई जाती थी। मुख्य आरोपी ई. पापा राव द्वारा भोपाल से मेकनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। आरोपी प्रायः होंडा साइन एवं अन्य लोकप्रिय दोपहिया वाहनों को लक्ष्य बनाता था। विवेचना के दौरान कुल 31 दोपहिया वाहन , अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये , जप्त किये गये हैं। इनमें भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13 गाड़ियां , छावनी थाना क्षेत्र की 03 गाड़ियां , रायपुर क्षेत्र की 02 गाड़ियां तथा 03 ऐसे दोपहिया वाहन शामिल हैं जिनके दस्तावेज पंजीबद्ध नहीं पाये गये। प्रकरण में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर प्रभारी , थाना स्टाफ , साइबर सेल टीम एवं विशेष जांच दल की सराहनीय भूमिका रही।

NTPC World Environment Day

गिरफ्तार आरोपीगण –

ई. पापा राव निवासी कुशालपुर चंगोरा भांठा , जिला – रायपुर , मनोज राम निवासी – कुनकुरी , जिला – जशपुर और राम सेवक प्रजापति उर्फ़ रवि निवासी – कुनकुरी , जिला – जशपुर (छत्तीसगढ़)।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें तथा पार्किंग स्थल पर सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वाहन चोरी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!