सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चाम्पा पुलिस की सख्त चेतावनी

0
IMG-20260226-WA0522

क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर ठगी करने वाला चोर–उठाईगिरी गिरोह सक्रिय, रहें सतर्क

जांजगीर-चाम्पा । पुलिस ने आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। पुलिस के अनुसार वर्तमान में चोर एवं उठाईगिरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जो स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां कुछ अज्ञात व्यक्ति खुद को छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस का कर्मचारी बताकर लोगों को रोकते हैं। वे यह कहकर भ्रमित करते हैं कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है और इसी बहाने लोगों से उनके पहने हुए सोने की चेन, अंगूठी एवं अन्य आभूषण उतरवा लेते हैं। बाद में इन्हीं आभूषणों की उठाईगिरी कर फरार हो जाते हैं।

NTPC World Environment Day

पुलिस का स्पष्ट निर्देश

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कभी भी चेकिंग के नाम पर किसी भी व्यक्ति से पहने हुए गहने नहीं उतरवाती। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस या क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर इस प्रकार की मांग करता है, तो वह पूर्णतः संदिग्ध और आपराधिक कृत्य है।


आमजन से अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—

  • ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना के झांसे में न आएं।
  • यदि कोई खुद को पुलिस बताकर गहने उतरवाने या चेकिंग के नाम पर रोकता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
  • इस प्रकार की किसी भी घटना या संदिग्ध व्यक्ति की तत्काल सूचना नजदीकी थाना या चौकी पुलिस को दें

सतर्कता ही सुरक्षा

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सतर्कता से ही इस तरह के गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है। आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए पुलिस ने दोहराया है—
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!