नेहरू चौक पर हंगामा, सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
तालियां बजाकर पैसे मांगने से परेशान थे राहगीर, महिलाओं से अभद्र व्यवहार पर कार्रवाई
बिलासपुर। शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल नेहरू चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के दौरान आम नागरिकों को परेशान करने का मामला सामने आने पर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 फरवरी 2026 को के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के दौरान रुके वाहनों में यात्रा कर रहे परिवारों, विशेषकर महिलाओं, से तालियां बजाकर जबरन पैसे की मांग की जा रही थी। आरोपियों के लगातार दबाव और अभद्र व्यवहार के कारण वहां से गुजर रहे आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पाया कि आरोपी लगातार आमजन को परेशान कर रहे थे, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर सख्ती
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और ट्रैफिक सिग्नलों पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति भंग होती है। ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई इसी दिशा में पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है।
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को निर्बाध एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




